Monday, October 30, 2017

बिहार सामान्य ज्ञान ( Bihar GK ) - 08 By StudyCircle247 | बृहद बिहार सामान्य ज्ञान संकलन की ओर अग्रसर।

1. बिहार का प्रथम खगोलीय वेधशाला का नाम क्या है - इंदिरा गांधी तारामंडल पटना।

2. महात्मा गांधी की सत्याग्रह आंदोलन की प्रथम प्रयोगशाला का नाम बताइए - चंपारण।

3. बिहार का दौरा करने वाला प्रथम सिख गुरु कौन थे - गुरु नानक देव।

4. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले प्रथम बिहारी शासक का नाम बताइए - शेरशाह सूरी।

5. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने वाले बिहार के प्रथम व्यक्ति कौन थे - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा।

6. बिहार के प्रथम राजनीतिज्ञ का नाम बताइए जो लोकसभा अध्यक्ष बने थे - बलिराम भगत।

7. पटना उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे - सर एडवर्ड चमियार।

8. पटना उच्च न्यायालय के प्रथम भारतीय मुख्य न्यायाधीश कौन थे - सर सैय्यद फसल अली।

9. उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थी - सुश्री रेखा मनहरलाल।

10. बिहार राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष कौन थी - मंजू प्रकाश।

Question Of The Day -

बिहार विधान परिषद के प्रथम सभापति कौन थे ?
Previous Post
Next Post

About Author

2 comments: